KAIZEN : 改善 : काइज़ेन तकनीक से आसानी से अपनी आदतें बदले




[ads id="ads1"]



काइज़ेन क्या है ?What is Kaizen ? 


काइज़ेन एक जापानीज शब्द है। काईजेन का अर्थ है लगातार सुधार। आदत बदलना हर आदमी के लिए एक चुनौती होता है। कोई आदत कब लग जाती है, पता ही नहीं चलता।

आदत छुड़ाने या बदलने में बड़ी दिक्कत होती है, पर आदत पीछा नहीं छोड़ती। वैसे तो आदत बदलने के कई तरीके हैं, लेकिन काइज़ेन की खासियत है कि ये बड़ी ही आसान मगर प्रभावशाली है।

काइज़ेन कैसे प्रयोग करें ? | How to use Kaizen Technique?




  • काइज़ेन तकनीक शुरू करने के लिए पहले आप कोई भी लक्ष्य सेट कर लीजिये। जैसे रोज एक्सरसाइज करने का प्लान। अब रोज एक्सरसाइज करने का एक टाइम पक्का कर लीजिये। इस टाइम को अपने मोबाइल में एक अलार्म बना दीजिये।
  • अब हर रोज जैसे ही अलार्म बजे, उस वक़्त व्यायाम करना शुरू कर दीजिये। नोट करने वाली बात यह है कि आपको केवल 1 मिनट व्यायाम करना है। जी हाँ ! बस एक मिनट, न इससे कम न इससे ज्यादा।
  • इस बात को ध्यान में रखें, हर रोज जैसे ही अलार्म बजे आपको सब काम छोड़कर अपने सेट गोल पर काम शुरू कर देना है। बस 1 मिनट का समय ही तो देना है।



[ads id="ads2"]



काइज़ेन के फायदे | Kaizen benefits :-



  • देखिये एक दिन में 1440 मिनट होते हैं, आपको तो केवल 1 मिनट निकालना है। अगर आप दिन भर में 1 मिनट का समय भी नहीं निकाल सकते तो फिर क्या कहा जाये। आपको लग सकता है कि सिर्फ एक मिनट तक कोई काम करने से क्या फर्क पड़ेगा ? पड़ता है, बिलकुल पड़ता है।
  • आदत कोई एक दिन में नहीं बनती, न एक दिन में छूटती है। आदत बदलने के लिए हम बड़े सारे प्लान बनाते हैं। हिम्मत जुटाते हैं, लेकिन बात नहीं बनती। चक्कर यह है कि हम आदत बदलने का प्लान शुरू करते समय एक चिंता या तनाव में रहते हैं कि अब तो हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और हम न कर पाए तो ?

  • दिमाग की खासियत है कि अगर आप इसे किसी चिंता में रखोगे तो यह छुटकारा पाने का कोई जुगाड़ जरुर खोजेगा। ये काम दिमाग बहानों के जरिये करता है। काइज़ेन सबसे पहले आपको इस चिंता से मुक्त रखती है। आपको बहुत मेहनत नहीं करनी, बस 1 मिनट का समय निकालना है।

  • अगर आप एक हफ्ते तक भी यह नियम चालू रख पाए तो आपका आत्मविश्वास मजबूत होने लगेगा। ये बहुत जरुरी है। कहा गया है मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। जैसे जैसे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, उत्साह भी बढ़ता जायेगा। 21 दिन लगातार करने से यह कार्य आपकी आदत बन जायेगा।

  • इसके बाद यह 1 मिनट का समय बढ़ाकर 3 मिनट या 5 मिनट तक कर दीजिये। अगले 1-2 हफ्ते इसी नियम पर बने रहिये। तब तक आपको इस काम की अच्छी आदत हो जाएगी।


जब कोई चीज़ आदत में शुमार हो जाती है तो उसे करने के लिए सोचना नहीं पड़ता। आप नहीं करोगे तो लगेगा, कुछ कमी है, कुछ खालीपन है। ऐसा नहीं है कि अच्छे काम की आदत नहीं पड़ती। पड़ती है, काइज़ेन तकनीक प्रयोग करके तो देखिये। 60 सेकंड का यह छोटा सा समय बड़े आराम से आपके जीवन को  बदल देगा।

यह भी पढ़ें :-

0/Write a Review/Reviews

Previous Post Next Post