April 2022 Vrat And Festivals: चैत्र नवरात्रि से लेकर रामनवमी तक, पढ़ें अप्रैल के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट




सनातन धर्म में चैत्र और वैशाख के माह व्रत एवं पर्वों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। त्योहारों की सटीक तारीखें जानना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए, हम आपके लिए भारतीय कैलेंडर 2022 लाए हैं ताकि सटीक तारीखों को खोजने में आपकी कोशिश आसान हो सके। अप्रैल के ठीक दूसरे दिन से ही चैत्र मास का शुक्ल पक्ष का शुभारंभ हो रहा है। इसलिए इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन से इनका समापन होगा।इसके अलावा इस महीने हनुमान जयंती , वरुधिनी एकादशी, पापमोचिनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे। साथ ही अप्रैल माह में कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय समुद्री दिवस, विश्व हीमोफीलिया दिवस, विश्व मलेरिया दिवस मुख्य हैं। ऐसे में आइए यहां जानें अप्रैल के व्रत और त्योहारों के बारे में...

अप्रैल 2022

01 अप्रैल . शुक्रवार - स्नान-दान अमावस्या, वित्तीय वर्ष प्रारंभ, अप्रैल फूल दिवस ।

02 अप्रैल . शनिवार - हिन्दू नववर्ष आरम्भ, चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ, नवरात्रि का शुभारंभ, कलश स्थापना, वि.सं. 2079, चंद्रदर्शन।

03 अप्रैल . रविवार- झूलेलाल जयंती, मत्स्यावतार जयंती, रमजान उपवास शुरु।

04 अप्रैल . सोमवार - सोमवार व्रत, गौरी पूजा (गणगौर पूजा)।

05 अप्रैल . मंगलवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, बाबु जगजीवन राम जयंती।

06 अप्रैल . बुधवार - रोहिणी व्रत, रामराज्य महोत्सव, श्रीलक्ष्मी पंचमी। 

07 अप्रैल . गुरुवार - सूर्यषष्ठी व्रत -बिहार।

08 अप्रैल . शुक्रवार - वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा रात 8:27 से ।

09 अप्रैल . शनिवार - दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत, अन्नपूर्णा परिक्रमा रात 10:25 तक।

10 अप्रैल . रविवार - महानवमी व्रत, दुर्गानवमी, श्रीराम-नवमी व्रत, अयोध्या परिक्रमा। 

12 अप्रैल . मंगलवार - कामदा एकादशी व्रत स्मार्त।

13 अप्रैल . बुधवार - कामदा एकादशी व्रत वैष्णव।

14 अप्रैल . गुरूवार - प्रदोष व्रत, अश्विनी-मेष संक्रांति - दिन 10:52, सतुआ संक्रांति पुण्य - काल, खरमास समाप्त, वैशाखी पर्व, पुण्य बृहस्पतिवार, बंगाली नव वर्ष, महावीर जयंती- जैन, आंबेडकर जयंती।

15 अप्रैल . शुक्रवार - शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में), रेणुका चतुर्दशी, गुड फ़्राइडे।

16 अप्रैल . शनिवार - स्नान-दान-व्रत की चैत्र पूर्णिमा, सत्य व्रत, हनुमान प्रगट्योत्सव (हनुमान जयंती)। 

17 अप्रैल . रवि - वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ, ईस्टर।

19 अप्रैल . मंगलवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, अंगारकी चतुर्थी।

20 अप्रैल . बुधवार - सती अनसुइया जयन्ती।

21 अप्रैल . गुरूवार - राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ, श्री गुरु तेगबहादुर जयन्ती।

23 अप्रैल . शनिवार - श्री शीतलासप्तमी व्रत। कालाष्टमी।

26 अप्रैल . मंगलवार - वरुथिनी एकादशी व्रत स्मार्त, श्री वल्लभाचार्य जयन्ती।

27 अप्रैल . बुधवार  - वरुथिनी एकादशी व्रत वैष्णव, भरणी के सूर्य रात 3:8 ।

28 अप्रैल . गुरूवार - प्रदोष व्रत।

29 अप्रैल . शुक्रवार - मास शिवरात्रि व्रत, मु. पर्व. जुमा अलविदा ,शबेकदर ।

30 अप्रैल . शनिवार - स्नान - दान - श्राद्ध अमावस्या।

अप्रैल माह के इवेंट्स | April 2022 Festivals and Events Calendar

1 अप्रैल (शुक्रवार)- ओडिशा दिवस
2 अप्रैल (शनिवार)- विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस
4 अप्रैल (सोमवार)- खान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
5 अप्रैल (मंगलवार)- राष्ट्रीय समुद्री दिवस
7 अप्रैल (गुरुवार)- विश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रैल (रविवार)- विश्व होम्योपैथी दिवस (WHD)
11 अप्रैल (सोमवार)- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस, राष्ट्रीय पालतू दिवस
13 अप्रैल (बुधवार)- जलियांवाला बाग हत्याकांड
17 अप्रैल (रविवार)- विश्व हीमोफीलिया दिवस
18 अप्रैल (सोमवार)-विश्व विरासत दिवस
19 अप्रैल (मंगलवार)- विश्व लीवर दिवस
21 अप्रैल (गुरुवार)- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
22 अप्रैल (शुक्रवार)- विश्व पृथ्वी दिवस
23 अप्रैल (शनिवार)- विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस
24 अप्रैल (रविवार)- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 अप्रैल (सोमवार)- विश्व मलेरिया दिवस
26 अप्रैल (मंगलवार)- विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
27 अप्रैल (बुधवार)- विश्व पशु चिकित्सा दिवस
28 अप्रैल (गुरुवार)- कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस
29 अप्रैल (शुक्रवार)- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
30 अप्रैल (शनिवार)- आयुष्मान भारत दिवस

यह भी पढ़ें :-

















0/Write a Review/Reviews

Previous Post Next Post