नवंबर 2020 : जानिए इस माह के प्रमुख तीज, त्योहार, दिवस और पर्व


अनेक विविधताओं से भरे भारत देश में ऐसा कोई माह नहीं है, जिसमें कोई बड़ा त्योहार नहीं मनाया जाता है। भारत में हर माह किसी न किसी धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ा हुआ त्योहार, प्रथा या रिवाज जरूर मनाया जाता है।  यदि नवंबर माह यानी कार्तिक मास की बात की जाए तो दीपावली के अलावा भी कई महत्वपूर्ण त्योहार इस माह मनाएं जाएंगे। इन सभी त्‍योहारों का धार्मिक रूप से खास महत्‍व होता है। आइए जानते हैं नवंबर माह में मनाए जाने वाले कुछ खास त्योहारों और उनकी तिथि के बारे में ...


नवंबर 2020 के व्रत और त्योहार | November  festivals vrats Hindu Calendar October 2020:-


1 नवंबर - रविवार - कार्तिक स्ना. प्रा. मप्र-छग स्थापना दि. कार्तिक कृष्ण  एकम (1)। 

2 नवंबर - सोमवार - गुरु रामदास ज. कार्तिक कृष्ण  द्वितीया (2)। 

3 नवंबर - मंगलवार - कार्तिक कृष्ण तृतीया (3), रोहिणी व्रत। 

4 नवंबर - बुधवार - संक गणेश चतुर्थी (चंद्रो.रा.7.53 पर) करक चौथ, करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण  चतुर्थी (4), दशरथ चतुर्थी। 

5 नवंबर - गुरुवार- कार्तिक कृष्ण पंचमी (5)। 

6 नवंबर - शुक्रवार- स्कंद षष्ठी व्रत पुष्य (रात अं. 4.30 से)  कार्तिक कृष्ण  षष्ठी (6), विशाखा के रवि रा. 20/53 पर। 

7 नवंबर - शनिवार - बहीखाता खरीदी मुहूर्त पुष्य (रात अं. 4.40 तक) कार्तिक कृष्ण  सप्तमी (7)। 

8 नवंबर - रविवार -  श्री राधा कुंड स्नान,  अहोई राधा अष्टमी कार्तिक कृष्ण  अष्टमी (8)। 

9 नवंबर - सोमवार - गुरु हरराय पुण्य. कार्तिक कृष्ण  नवमी (9)। 

10 नवंबर - मंगलवार - कार्तिक कृष्ण  दशमी (10)। 

11 नवंबर - बुधवार - रंभा (रमा) एकादशी कार्तिक कृष्ण  एकादशी (11)। 

12 नवंबर - गुरुवार- धनतेरस, धनवंतरी जयंती ,  प्रदोष 13 व्रत, यम दीपदान, गोवत्स द्वादशी कार्तिक कृष्ण  द्वादशी (12)। 

13 नवंबर - शुक्रवार- शिव चतुर्दशी, रूप चौदस, नरक चतुर्दशी, श्रीहनुमान जयंती, छोटी दिवाली कार्तिक कृष्ण  त्रयोदशी (13)। 

14 नवंबर - शनिवार - दीपावली, लक्ष्मी-कुबेर पूजन, महा काली पूजन, दयानंद सरस्वती निर्वाण श्राद्ध अमावस्या, महावीर निर्वाण पर्व, बाल दिवस, नेहरू जयंती कार्तिक कृष्ण  चतुर्दशी (14)। 

15 नवंबर - रविवार - गोवर्द्धन पूजा, महावीर निर्वाण दिवस, हिंगोट युद्ध, अन्नकूट बिरसा मुंडा जयंती , बलि पूजा, स्नान दान की कार्तिक अमावस्या कार्तिक कृष्ण  अमावस्या (15)। 

16 नवंबर - सोमवार - यम द्वितीया, यमुना स्नान, वीर नि.सं.2547 प्रा. भाई दूज, चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा कार्तिक शुक्ल  एकम (1), वृश्चिक संक्रांति सा. 18/46 पर। 

17 नवंबर - मंगलवार - सौर मार्गशीर्ष मा.प्रा., रवि उस्सानी मास प्रा. संत तुकड़ो जयंती, विश्वामित्र जयंती, लाला लाजपत राय दि. कार्तिक शुक्ल  द्वितीया-तृतीया (2-3)। 

18 नवंबर - बुधवार - विनायकी चतुर्थी, सूर्य षष्ठी व्रतारंभ, दूर्वागणपति व्रत कार्तिक शुक्ल  चतुर्थी (4)। 

19 नवंबर - गुरुवार- सूर्य षष्ठी व्रत का दूसरा दिन (खरना ),पांडव, सौभाग्य पंचमी, गुरु गोविंद सिंह, स्वामी अखंडानंद पुण्य. इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई जयंती ,कार्तिक शुक्ल  पंचमी (5), अनुराधा के रवि रा. 25/48 से। 

20 नवंबर - शुक्रवार- सूर्य षष्ठी व्रत डाला छठ का सायं अर्ध्य, कार्तिक शुक्ल  षष्ठी (6)। 

21 नवंबर - शनिवार - उदयीमान सूर्य का द्वितीय अर्ध्य, सहस्त्रबाहु, संत जलाराम बापा जयंती पंचक (रात 2.41 से) कार्तिक शुक्ल  सप्तमी (7)। 

22 नवंबर - रविवार - गोपाष्टमी, गौ पूजन, पंचक दुर्गादास राठौर दि., झलकारी बाई जयंती कार्तिक शुक्ल  अष्टमी (8)। 

23 नवंबर - सोमवार - आंवला/अक्षय नवमी पंचक, कूष्मांडा नवमी, कार्तिक शुक्ल नवमी (9)। 

24 नवंबर - मंगलवार - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस ,पंचक कार्तिक शुक्ल  दशमी (10)। 

25 नवंबर - बुधवार - देवउठनी, हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत , तुलसी विवाह, पंढरपुर मेला, भीष्‍म पंचक प्रा., कवि कालीदास, संत नामदेव जयंती कार्तिक शुक्ल  एकादशी (11)। 

26 नवंबर - गुरुवार- वैष्ण्व एकादशी, चार्तुमास समाप्त पंचक (रात 10.28 तक) कार्तिक शुक्ल (श्याम बाबा )द्वादशी (12)। 

27 नवंबर - शनिवार - प्रदोष १३ व्रत ,विद्यापति स्मृति दिवस , कार्तिक शुक्ल  द्वादशी (12), ग्यारहवीं   शरीफ। 

28 नवंबर - रविवार - ज्योतिराव फुले पुण्य. कार्तिक शुक्ल  त्रयोदशी (13)। 

29 नवंबर - सोमवार - वैकुंठ चतुर्दशी, व्रत की पूर्णिमा, कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी (14)। 

30 नवंबर - मंगलवार - कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती , महात्मा सुदर्शन जयंती , भीष्‍म पंचक समाप्त , कार्तिक स्नान समाप्त, त्रिपुरारी स्नान दान पूर्णिमा, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा,देब दीपावली (वाराणसी), रोहिणी व्रत। 

0/Write a Review/Reviews

Previous Post Next Post